अमेरिका के शिकागो में मेमोरियल दिवस सप्ताहांत में 40 को लगी गोली

वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत में मेमोरियल दिवस के दौरान गोलीबारी की घटनाओं में कुल 40 लोगों को गोली लगी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शिकागो पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि शिकागो में शनिवार दोपहर से रविवार तड़के के बीच एक शख्स की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

शिकागो पुलिस की प्रवक्ता मिशेल टानेहिल ने बताया कि शनिवार दोपहर को एक 27 वर्षीय शख्स के सिर में गोली लगी, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह पीड़ित शख्स की है या हमलावर की?

शिकागो में आमतौर गर्मियों की शुरुआत में मेमोरियल दिवस मनाया जाता है। इस दरौान शिकागो में लेक मिशिगन के समुद्र तटों को दोबारा खोला जाता है। नौसेना के बांध पर सामान्य रूप से आतिशबाजी बहाल हो जाती है और विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।

इस सप्ताहांत मेमोरियल दिवस शुक्रवार से मंगलवार तक रहा, जिसमें हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493