श्रुति हासन ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग के लिए तैयार

चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुईं। फिल्म में उनके पिता कमल हासन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

पर्दे पर पहली बार पिता और बेटी की जोड़ी साथ नजर आएगी।

श्रुति ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “लॉस एंजेलिस जाने और पिता के साथ नई फिल्म पर काम करने के लिए तैयार और फिर वहां से कैलिफोर्निया जाने को बेताब।”

बताया जा रहा है कि अमेरिका में फिल्म शेड्यूल लगभग 60 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने लिखा, “आगे आने वाले व्यस्त दो या तीन महीनों के लिए तैयार हूं।”

फिल्म में लोकप्रिय किरदार बलराम नायडू हासन की 2012 की तमिल फिल्म ‘दशावतरम’ से प्रेरित है। तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाओं में फिल्म की शूटिंग एक साथ शुरू होगी।

फिल्म में ब्रहमनंदन, सौरभ शुक्ला, रोजर नारायण और राम्या कृष्णन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत उस्ताद इलैयाराजा ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493