वयोवृद्ध इतालवी अभिनेता जिओर्जिओ अल्बर्टाजी का निधन

रोम, 30 मई (आईएएनएस)। वयोवृद्ध इतालवी अभिनेता-फिल्म निर्देशक जिओर्जिओ अल्बर्टाजी नहीं रहे। वह 92 साल के थे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, छह दशकों से अधिक समय तक इटली के रंगमंच का हिस्सा रहे अल्बर्टाजी का शनिवार को उनके पैतृक स्थल टस्कनी में निधन हो गया।

इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेंजी ने उन्हें एक ‘महान इतालवी’ और एक ऐसे कलाकार के रूप में रूप दिया, जो क्लासिक व प्रगतिशील थे।

वहीं, इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला ने कहा, “जिओर्जिओ अल्बर्टाजी के निधन के साथ हमने इतालवी रंगमंच व समकालीन सिनेमा के सर्वप्रधान कलाकारों में से एक को खो दिया है। महान फिल्मों में उनका अभिनय मनोरंजन के इतिहास में एक मील का पत्थर बना रहेगा।”

अल्बर्टाजी एक राजगीर (ब्रिकलेयर) के बेटे थे। उनका जन्म इटली के नगर फ्लोरेंस के करीब फिसोल में 20 अगस्त, 1923 को हुआ था। उन्होंने 1949 में महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द ट्रेजेडी आफ ट्रवायलस एंड क्रेसिडा’ में छोटी सी भूमिका निभाकर रंगमंच पर पहला कदम रखा था।

‘द रेज’, ‘आई मैरिड यू फॉर फन’ व ‘लास्ट ईयर ऐट मैरिएबद’ उनकी चुनिंदा फिल्मों में से हैं।

उनके परिवार में पत्नी पिया डे टोलोमी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493