बगदाद में दोहरा बम विस्फोट, 9 की मौत

बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दोहरा बम विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य 30 लोग घायल हो गए।

एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि सुबह में शाब जिले के एक चर्चित बाजार में कार पार्किं ग इलाके में विस्फोटक सामग्री से लदी एक कार को उड़ा दिया गया, जिसमें सात लोग मारे गए और 20 अन्य लोग घायल हो गए।

सूत्र ने कहा कि दूसरा विस्फोट पूर्वी बगदाद के सादर शहर में एक व्यावसायिक इलाके में मोटरसाइकिल को उड़ा कर किया गया, जिसमें दो मारे गए और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

सूत्र ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।

इराक के उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में जून 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जा जमाने के बाद से देश में मानो हिंसा की एक नई लहर चल पड़ी है।

यूएन असिसटेंस मिशन फॉर इराक ने पूर्व में कहा कि इस साल अप्रैल में ही ‘आतंकवादी गतिविधियों, हिंसा व सशस्त्र संघर्ष’ में 741 इराकी मारे गए और 1,347 घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493