लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवेटो अपनी परदादी की मौत से दुखी हैं।
वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर लोवेटो ने दुनिया की सबसे खास महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें प्यार से वह मिमाव कहकर बुलाती थीं।
उन्होंने अपनी परदादी के साथ बिस्तर पर लेटे हुए श्वेत-श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) रंग की एक तस्वीर भी साझा की, जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि वह अस्पताल के बिस्तर पर हैं।
डेमी लोवेटो ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “आज सुबह मैंने अपनी दुनिया और दुनिया की खास महिला को खो दिया। मैं उन्हें खोने का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकती।”
उन्होंने कहा, “मेरे दिल में खालीपन है, जो केवल उनकी आत्मा भर सकती है और जब तक उनसे मुलाकात नहीं होती, तब तक मैं अपनी तरफ से प्रार्थना करूंगी।”
dharmpath.com dharmpath