पुलिस सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि पहला विस्फोट बगदाद के शाब जिले के लोकप्रिय बाजार की पार्किं ग में खड़ी कार में सुबह हुआ।
इसमें सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए।
एक अन्य सूत्र के मुताबिक, दूसरा विस्फोट बगदाद के सदर जिले के एक व्यावसायिक क्षेत्र में मोटसाइकिल में हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
सूत्र ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि एंबुलेंस, पुलिस और सार्वजनिक वाहनों के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath