लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। फैशन मॉडल कार्ली क्लॉस अपनी पलकों को घुमावदार बनाने और आंखों के नीचे की सूजन कम करने के लिए चम्मच का उपयोग करती हैं।
कार्ली ने अपनी खूबसूरती के राज के बारे में ‘स्टाइलिस्ट’ पत्रिका से कहा, “पलकों को घुमावदार बनाने में चम्मच बढ़िया काम करती है। आपको चम्मच को बस अपनी ऊपरी पलक के ऊपर रखना है व उसे दबाना है और उसके बाद दम लगाकर पलकों को चम्मच की पकड़ से छुड़ाना है।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, चम्मच कार्ली की थकी आंखों की लालिमा दूर करने में भी मदद करती है।
उन्होंने कहा, “चम्मच आंखों की सूजन दूर करने में भी बहुत बढ़िया होती है। मैं जब पूरी नींद नहीं ली होती हूं, तो मैं चम्मच को फ्रीजर में रखती हूं और उसके बाद उन्हें अपनी आंखों पर रखती हूं। वे सच में आंखों की सूजन से निजात दिलाती हैं।”
dharmpath.com dharmpath