सीपीसी सेंट्रल कमेटी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख सोंग ताओ ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेंट्रल कमेटी ऑफ द वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य री सू योंग ने किया।
री सू योंग डब्ल्यूपीके सेंट्रल कमेटी के उपाध्यक्ष तथा पार्टी के विदेश विभाग के निदेशक हैं।
उत्तर कोरियाई पक्ष ने मई की शुरुआत में हुए डब्ल्यूपीके की सातवीं कांग्रेस पर संक्षिप्त जानकारी दी।
दोनों पक्षों ने कहा कि वे चीन-उत्तर कोरिया के बीच पारंपरिक मित्रता का बेहद सम्मान करते हैं और इसे मजबूत बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग व आदान-प्रदान जारी रहना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath