यूरो कप में छुपा रुस्तम साबित हो सकता है इंग्लैंड : हार्ट

मैनचेस्टर, 31 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के गोलकीपर जो हार्ट का मानना है कि उनकी टीम यूरो कप 2016 में छुपा रुस्तम साबित हो सकती है।

इंग्लैंड की टीम में कई होनहार खिलाड़ी हैं जिसमें स्ट्राइकर हैरी केन और जैमी वार्डी का नाम शामिल है। इन दोनों ने हाल ही में खत्म हुई इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन किया था।

द टेलीग्राफ ने मंगलवार को हार्ट के हवाले से लिखा, “मैं यह नहीं कहूंगा की लोग हमें एक टीम के तौर ज्यादा जानते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे खिलाड़ियों के बारे में जानते होंगे, लेकिन जो टीम रूस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, उसे पहले कभी इंग्लैंड की जर्सी में नहीं देखा गया होगा। हमारे पास 23 खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में तैयार करने के लिए कई सप्ताह का समय है।”

इंग्लैंड यूरो कप के पिछले दो संस्करणों में क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हार गया था, लेकिन हार्ट इस बार एक और शूटआउट को बचाने के लिए आश्वस्त दिखे।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा इस बारे में सोचता रहता हूं कि मुझे कब ‘डाइव’ मारना है। मैं कई बार गलत साबित हुआ हूं, लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि मुझे इस बारे में पता होता है कि दूसरे खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं और क्या करने वाले हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493