भारत में सजा काट 129 मछुआरे म्यांमार लौटे

नेपीथा, 1 जून (आईएएनएस)। भारत की जलसीमा में अवैध रूप से दाखिल होने के मामले में भारत में सजा काट रहे म्यांमार के 249 मछुआरों में से 129 सजा काटकर स्वदेश लौट आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरों का पहला टोला लौट आया है। उनकी रिहाई भारतीय अधिकारियों के साथ चली कई दौर की बातचीत के बाद हुई है। इन मछुआरों को भारत के ओपन डिस्ट्रेस कैंप से हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि सजा काट कर लौटे मछुआरों का पहला टोला मंगलवार देर शाम यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। बाकी बचे मछुआरे गुरुवार को एक चार्टर्ड उड़ान से लौट आएंगे।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने म्यांमार के इन मछुआरों को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वे एक तूफान व इंजन फेल होने के चलते भारतीय जलसीमा में घुस आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493