नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने की इच्छा जता चुके अभिनेता कुणाल रॉय कपूर का कहना है कि वह भाई आदित्य रॉय कपूर और भाभी विद्या बालन के साथ काम करना पसंद करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह विद्या और आदित्य के साथ काम करना पसंद करेंगे? कुणाल ने आईएएनएस से कहा, “मेरे पास अभी ऐसी कहानी नहीं है, जो उनके लिए उपयुक्त हो। मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं, जिसका निर्देशन भविष्य में कर सकूं। उनके साथ काम करना कहानी की मांग पर निर्भर होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा, लेकिन अभी मेरे पास कुछ नहीं है।”
कुणाल को 2016 की फिल्म ‘अजहर’ में देखा गया। परिवार के सदस्यों के साथ काम करने को लेकर वह बहुत आश्वस्त नहीं दिखे।
उन्होंने कहा, “परिवार के साथ काम करना काफी अलग होगा। हालांकि मुझे नहीं पता कि उनके साथ काम करना सहज होगा या असहज।”
dharmpath.com dharmpath