नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत संस्थान यहां खिलाड़ियों को योग का प्रशिक्षण देगा।
समझौता ज्ञापन पर 31 मई को साई के सचिव एस.एस. छाबड़ा और एमडीएनआईवाई के निर्देशक ईश्वर. वी. बासावरड्डी ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर साई के महानिदेशक इंजेटी श्रीनिवास मौजूद थे।
साई ने बुधवार को एक बयान में कहा, एमडीएनआईवाई ‘योगसान फॉर हेल्थ प्रोमशन’ और ‘प्रणायाम एंड मेडिटेशन फॉर हेल्थ प्रमोशन’ में सर्टिफिकेट कोर्स भी काराएगी।”
बयान में कहा गया है, “इसके अलावा वह योग के प्रशिक्षण के लिए फाउंडेशन कोर्स भी कराएंगे।”
इस समझौते के साथ ही साई योग विशेषज्ञों की सेवाएं ले सकेगा। खिलाड़ियों को योग के विभिन्न पेशेवर पहलुओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
यह नई पहल योग को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए की गई है।
इस समझौते का मकसद योग को खेल के रूप में विकसित करने का भी है।
dharmpath.com dharmpath