नोएडा, 1 जून (आईएएनएस)। खुद को एक अत्यंत नम्र पिता मानने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने यहां ‘एडुटेनमेंट’ (खेल-खेल में शिक्षा) के प्रसार के लिए खुले इंडोर थीम पार्क ‘किडजानिया’ में बच्चों के साथ खेल खेले और बातचीत की।

‘किडजानिया’ में शाहरुख की 26 प्रतिशत भागीदारी है। उनके लिए यहां बच्चों के खुशी से खिले चेहरे देखना असली खुशी थी।
उन्होंने कहा, “मुझे बतौर एक पिता अन्य परिवारों को अपने बच्चों को मजेदार और रोमांचक माहौल में असली दुनिया के तौर-तरीके सिखाने का यह शानदार अवसर देकर गर्व महसूस हो रहा है।”
उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता बच्चों को वित्तीय सीख, जिम्मेदारी और श्रम की गरिमा जैसे मूल्य सिखाने के लिए एक सुरक्षित और मजेदार माहौल देना है।”
‘किडजानिया’ दिल्ली एनसीआर में 26 मई को खुला था। इससे पहले 2013 में मुंबई में पहला ‘किडजानिया’ खुला था।
‘किडजानिया’ के लॉन्च के मौके पर वह खासतौर पर डिजाइन किए गए ‘किडजानिया’ फायर ट्रक में पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बच्चों को मंच पर आकर अपने पंसदीदा पेशे के बारे में बताने को कहा और उन्हें ‘किडजानिया’ में अपने उस सपने को जीने को कहा। ‘किडजानिया’ में बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल हैं।
इस मौके पर एक रैंप शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुछ बच्चे अपने पसंदीदा पेशेवर के रूप में सजे दिखाई दिए।
dharmpath.com dharmpath