फ्रेंच ओपन : पेस, बोपन्ना बाहर (लीड-1)

पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में निराशा हाथ लगी है। दोनों क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने पुरुष युगल के मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

तीसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से मात दे कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अमेरिका के बॉब ब्रायन और माइक बंधुओं की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 16वीं वरीयता वाली पेस और उनके पौलेंड के जोड़ीदार मार्किन माटकोव्सकी की जोड़ी को एक घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (12), 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

दोनों ही जोड़ियों ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में स्कोर 3-3 कर लिया। इसके बाद डोडिज-मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी की सर्विस तोड़ मैच पर पकड़ बना ली और सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में डोडिज और मेलो की जोड़ी पहले सेट में मिली जीत का फायदा उठाते हुए बोपन्ना-मर्जिया पर हावी रही और दूसरे सेट में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, पेस-माटकोव्सकी ने ब्रायन बंधुओं के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। दोनों जोड़ियों के बीच पहले सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में दोनों ने 6-6 से बराबरी की, जिसके कारण सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा।

टाई ब्रेकर में भी कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था, लेकिन ब्रायन बंधुओं ने पेस-माटकोव्सकी को पीछे छोड़ते हुए सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में ब्रायन बंधुओं ने एकतरफा खेल दिखाया और सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493