कुआलालम्पुर, 1 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का 25वां विश्व आर्थिक सम्मेलन (डब्ल्यूईएफ) बुधवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में शुरू हुआ।
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने उद्घाटन पूर्ण सत्र ‘समावेशीकरण और विकास के लिए आसियान एजेंडे का निर्माण’ में अपने वक्तव्य में कहा, “हमें यह सोचना चाहिए कि अभी हम कहां हैं और अपने लोगों को ठोस लाभ देने पर विचार करना चाहिए, ताकि हम अपने लोगों के दिलोदिमाग में आसियान समुदाय का निर्माण कर सकें और व्यावहारिक रास्ते भी बना सकें।”
दो दिवसीय फोरम में रोजगार सृजन और आसियान क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या के समाधान पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
प्रौद्योगिकी और मशीनों के बढ़ते उपयोग से अकुशल श्रमिकों की बढ़ती बेरोजगारी के बीच चौथी औद्योगिक क्रांति और राष्ट्रीय बाजारों को आपस में जोड़ना विकास की कुंजी है।
डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, “आसियान यदि एक देश होता तो यह दुनिया में सातवां सबसे बड़ा देश होता।” आसियान देशों का कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2015 में 2,500 अरब डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath