‘देवी (एल)’ में अपनी ही भूमिका निभाएंगी फराह

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान तमिल की अपनी पहली आगामी फिल्म ‘देवी(एल)’ में अपनी ही भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म तेलुगू व हिदी में भी बन रही है।

फिल्म के निर्देशक विजय ने एक बयान में कहा, “फिल्म के इस विशेष दृश्य में एक कोरियोग्राफर की जरूरत है और फराह की भूमिका के लिए फराह के अलावा और किसे लिया जा सकता है। उनकी मौजूदगी टीम को बहुत हिम्मत देती है।”

फिल्म में प्रभुदेवा, सोनू सूद व तमन्ना भाटिया भी हैं। फिल्म की पटकथा के सह-लेखक मशहूर हॉलीवुड फिल्मकार पॉल एरोन हैं।

विजय ने कहा, “हमारी फिल्म अचरजों से भरी है। फिर चाहे पॉल एरोन के इसकी पटकथा लिखना हो या प्रभुदेवा व तमन्ना भाटिया की जोड़ी हो या फराह खान का अतिथि भूमिका निभाना हो।”

‘देवी(एल)’ इस साल के आखिर में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493