पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोगिग यहां जारी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
सानिया और डोगिग ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे की जान चान और बेलारूस की मैक्स मिर्नी की जोड़ी को हराया। यह जोड़ी 6-1, 3-6, 10-6 से यह मैच जीतने में सफल रही।
dharmpath.com dharmpath