मेगन फॉक्स को मिला गर्भ से अजन्मे बच्चे का संदेश

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स अपने तीसरे बच्चे के पैदा होने का इंतजार कर रही हैं, जो उनके अगल हुए पति आस्टीन ग्रीन की निशानी है। उन्होंने दावा किया कि उनके अजन्मे बच्चे ने गर्भाशय के अंदर से संदेश भेजा है।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक लोकप्रिय टीवी शो ‘जिम्मी किमेल लाइव’ में मंगलवार को फॉक्स ने कहा कि पिछली रात उनके अजन्मे बच्चे ने उन्हें ‘संदेश’ देकर सलाह दी कि वह ‘बिल्कुल अलग जगह’ पर जाकर बसें।

फॉक्स ने कहा, “आप उसकी आवाज नहीं सुन सकते। लेकिन मुझे महसूस हुआ कि बच्चे ने मुझे संदेश भेजा है। उसने मुझे बिल्कुल अगल जगह जाकर रहने को कहा। इसलिए मैं लॉस एंजेलिस में घर बदल रही हूं, क्योंकि मेरे बच्चे को यही पसंद है।”

‘जेनिफर बॉडी’ की अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उसके अजन्मे बच्चे ने उनसे यह भी कहा कि वह ‘सुपरजीनियस’ है, जैसे कि रॉकेट साइंटिस्ट वेर्नर वोन ब्राउन या निवेशक इलोन मस्क की तरह।

अभिनेत्री का गर्भावस्था के कारण उभरा हुआ पेट पहली बार इस साल अप्रैल में नजर आया था। उनके दो बच्चे हैं- तीन साल का नूह और दो साल की बोधि।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493