सेवा क्षेत्र का विस्तार 6 माह के निचले स्तर पर : निक्के ई पीएमआई

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। देश के सेवा क्षेत्र का विस्तार मई में छह महीने के निचले स्तर पर रहा। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण से मिली।

मई महीने में भारत के लिए निक्के ई सर्विसिस पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 51.0 पर रहा, जो अप्रैल में 53.7 पर था।

इंडेक्स के 50 से ऊपर रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में विस्तार और इसके 50 से नीचे रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में संकुचन है। पीएमआई आंकड़े प्रमुख वैश्विक वित्तीय सूचना सेवा कंपनी ‘मार्किट’ जारी करती है।

मार्किट की रपट में अर्थशास्त्री पॉलियाना डि लीमा ने कहा, “विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में मई में कमजोरी देखी गई। उत्पादन विकास दर लगातार दूसरे महीने कम रही। समग्र विस्तार दोनों ही क्षेत्रों में गत नवंबर से सबसे कम रहा। नए ठेकों की भी यही स्थिति रही।”

घरेलू और विदेशी मांग को परिलक्षित करने वाला सेवा नया कारोबार उप सूचकांक घटकर 10 महीने के निचले स्तर 50.9 पर आ गया, जो अप्रैल में 53.7 पर था। इसका प्रमुख कारण कंपनियों द्वारा मूल्य में तेजी से वृद्धि करना हो सकता है।

गुरुवार को जारी निक्के ई मैन्युफैक्च रिंग पीएमआई मई में बढ़कर 50.7 पर रहा, जो अप्रैल में 50.5 पर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493