राहुल गांधी खोलेंगे नरेंद्र मोदी की पोल

Rahul-Gandhiकांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उन्हीं के राज्य में पोल खोल अभियान चलाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो आम चुनाव 2014 को ध्यान में रखते हुए टीम राहुल ने मोदी को उनके ही प्रदेश में घेरने का मन बनाया है।

जहां मोदी देश भर में गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ कर कांग्रेस पर सीधा वार करते दिखाई देते हैं, वहीं कांग्रेस भी मोदी को बख्शने के मूड में नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाले तीन महीनों में कांग्रेस आंदोलन कर ये साबित करने की कोशिश करेगी कि नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में कई खामियां हैं।

बताया जा रहा है कि गुजरात में मोदी को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ मीटिंग में मोदी के खिलाफ फुल प्रूफ प्लानिंग की गई है। राहुल से बैठक के बाद कांग्रेस ने गुजरात में अगले तीन महीने तक मोदी की विकास योजनाओं की पोल खोलने का प्लान तैयार किया है।

कांग्रेस का पोल खोल अभियान भी भाजपा के चुनावी अभियान के साथ शुरू हो जाएगा। इसको अंजाम तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने खुद अपने नेताओं के साथ बैठकर मंत्रणा की और इसके लिए रणनीति तैयार की। कांग्रेस का यह प्रोग्राम पूरे तीन माह तक चलेगा।
इसमें जहां कांग्रेस भाजपा की सांप्रदायिकता के बारे में जन-जन को बताएगी, वहीं गुजरात को विकास का मॉडल बताने वाले नरेंद्र मोदी की खामियों को भी सभी के सामने लाएगी। गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही नजर जहां एक ओर मिशन 2014 पर लगी है, वहीं दिल्ली समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनावों पर भी उनकी नजर है। इनमें सबसे खास राजधानी दिल्ली है जहां इसी वर्ष चुनाव होने हैं।

मोदी को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए कांग्रेस भी अब सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लेगी। इसके लिए उसने एक्सपर्ट भी तलाश कर लिए हैं, जो कांग्रेसियों को इसके लिए तैयार करेंगे। इसके लिए बंगलुरूु से साइबर एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493