दक्षिण सूडान में सुरक्षा मजबूत करना चाहता है चीन

दक्षिण सूडान में चीन के राजदूत मा किंग ने साजो-सामान देश के अधिकारियों को सौंपे, जिनमें 20 प्रीफैब हाउस (लकड़ी से बने कृत्रिम घर), 1,080 सैन्य टेंट, खाद्य सामग्री के 10,000 बॉक्स, 4,300 कंबल, 2,000 मच्छरदानी, 50 डीजल जनरेटर, 10 सौर जनरेटर, 500 बिजली के पंखे, और 500 टॉर्च शामिल हैं।

मा ने कहा कि ये साजो-सामान पिछले साल के अंत में दक्षिण सूडान की सरकार की ओर से किए गए अनुरोध पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे संयुक्त निगरानी एवं मूल्यांकन आयोग (जेएमईसी) को सुरक्षा इंतजामों में मदद मिलेगी। जेएमईसी शांति समझौते के क्रियान्वयन और संयुक्त सैन्य संघर्ष विराम आयोग (जेएमसीसी) पर नजर रखती है।

मा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि जेएमईसी और जेएमसीसी के समन्वय के माध्यम से इन वस्तुओं के वितरण की योजना संभव हो पाई है।”

इस मौके पर चीनी राजदूत ने कहा कि चीन हमेशा एक सच्चे मित्र और ईमानदार साथी की तरह दक्षिण सूडान के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493