चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के महासचिव शी ने यह टिप्पणी 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2011-2015) के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों पर बीजिंग में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान की।
यह प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए चीनी संघ की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समापन समारोह के एक दिन बाद आयोजित की गई।
इस दौरान 10 प्रदर्शनी क्षेत्रों में 800 से अधिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया, जो पिछले पांच सालों में चीन की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उपलब्धियों के बेहतरीन नमूने हैं। इनमें इंटेलीजेंट ड्राइविंग, गहरे समुद्र में गोताखोरी, रोबोट सर्जन, तियान्हे-2 सुपर कंप्यूटर और बैदू नेविगेशन प्रणाली शामिल थी।
dharmpath.com dharmpath