माधुरी ने ‘दीदी तेरा.’ पर किया गरबा

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी’ की निर्णायक और बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कार्यक्रम में 1994 की अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के मशहूर गीत ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ पर गरबा नृत्य करके सभी को हैरान कर दिया।

माधुरी ने एक प्रशंसक के आग्रह पर गरबा किया था।

माधुरी ने एक बयान में कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे गरबा करने का मौका मिला। मैंने अपने गीत ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ पर पहली बार गरबा किया है। इसमें मुझे बेहद मजा आया।”

माधुरी के अलावा नृत्य निर्देशक टेरेंस लुईस और बोस्को मार्टिस भी शो के निर्णायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493