मोदी अफगानिस्तान में, सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे

हेरात(अफगानिस्तान), 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अफगानिस्तान के हेरात शहर पहुंच गए। वह यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन करेंगे।

इस बांध को सलमा बांध भी कहा जाता है। भारत के सहयोग से इस बांध का पुनर्निर्माण किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “अफगानिस्तान के साथ दौरे की शुरुआत। प्रधानमंत्री मोदी अफगान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन करने के लिए हेरात पहुंच गए।”

इस बांध का निर्माण 1976 में किया गया था, लेकिन अफगानिस्तान में नागरिक युद्ध के दौरान इसे भारी क्षति पहुंची थी। भारतीय कंपनी डब्ल्यूएपीसीओएस के सहोग से इसका दोबारा निर्माण किया गया।

विदेश सचिव एस.जयशंकर ने मोदी के रवाना होने से पहला कहा, “इस बांध का निर्माण लगभग 1,700 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।”

बांध पर लगे तीनों टर्बानों से 42 मेगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी और इस पानी से लगभग 75,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी।

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के चिश्त-ए-शरीफ नदी पर बना बांध एक व्यापक जलविद्युत परियोजना है।

बांध के उद्घाटन के बाद मोदी राष्ट्रपति गनी की मेजबानी में भोज में शिरकत करेंगे।

मोदी हेरात में भारतीय वाणिज्यदूतावास का दौरा करेंगे, जहां वह दूतावास के कर्मचारियों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आीटीबीपी) के कर्मियों से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493