मुहम्मद अली के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और फरहान अख्तर जैसी हस्तियों ने बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वह 74 वर्ष के थे। लॉस एंजेलिस में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उन्हें दो जून को श्वास संबंधी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर : एक और दिग्गज मोहम्मद अली नहीं रहे। भांजी रचना के साथ लंदन जाते समय विमान में उनसे मुलाकात का अवसर मिला। वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है।

ऋषि कपूर : मुहम्मद अली का निधन। बहरीन में 1980 के दशक में उसके साथ एक समारोह में था। वह अस्वस्थ थे और उन्होंने मुझे ‘सुंदर लड़का’ कहा था।

अनिल कपूर : उनका व्यक्तित्व उनके साहस के अनुरूप अनुकरणीय था।

फरहान अख्तर : मुहम्मद अली पहले नहीं थे, न होंगे। श्रद्धांजलि।

जॉन अब्राहम : मुहम्मद अली का जाना दुखद दिन।

आयुष्मान खुराना : मुहम्मद अली नहीं रहे। श्रद्धांजलि

अर्जुन कपूर : मुहम्मद अली हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे।

कुणाल कोहली : मुहम्मद अली का निधन। महान मुक्केबाज और खिलाड़ी। उनके जीवन और उपलब्धियों का जश्न मनाएं। वह प्रेरणा हैं।

राणा दग्गुबाती : बुरी खबर के साथ उठा! वह एक बड़ी ताकत थे। मुहम्मद अली पूरे समय सर्वश्रेष्ठ थे।

नेहा धूपिया : मुहम्मद अली नहीं रहे। श्रद्धांजलि।

विशाल ददलानी : उन्होंने हर लड़ाई जीती। यहां तक कि अपनी जिंदगी की लड़ाई भी। मुहम्मद अली का निधन।

कुणाल कपूर : विजेता मुहम्मद अली के लिए प्रार्थना। एथलीटों में सबसे प्रेरणादायक में से एक।

दीया मिर्जा : शक्ति के लिए आपका धन्यवाद। आपकी प्रेरणा के बिना मेरा बचपन अधूरा होता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493