रियो डी जनेरियो, 4 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने एक राजनीतिक रैली में हिस्सा लिया और अपने गृह राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के पोटरे एलेग्रे शहर में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रैली में कम से कम दस हजार लोगों की भीड़ जुटी थी, जो रौसेफ के खिलाफ महाभियोग का विरोध कर रहे थे।
महाभियोग प्रक्रिया शुरू होने के कारण उप राष्ट्रपति माइकल टेमर को अंतरिम राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है।
रौसेफ रैली में महाभियोग प्रक्रिया के खिलाफ बोलीं और इसे तख्तापलट की संज्ञा दी, जिसे काफी संख्या में लोगों ने साझा किया।
उन्होंने जोर देकर कहा, “लंबी अवधि के तानाशाह के बाद प्रजातंत्र कायम हुआ। तानाशाही में लोग अपनी भावना को अभिव्यक्त नहीं कर सकते थे। वे हमारे लोकतंत्र को बर्बाद और इसका उल्लंघन करना चाहते हैं। मैं 5.20 करोड़ लोगों के मतों से निर्वाचित हुई थी।”
इससे पहले दिन में टेमर ने एक आदेश जारी कर रौसेफ के दौरे को ब्रासीलिया और उनके गृह राज्य रियो ग्रांडे डो सुल तक सीमित कर दिया था।
टेमर के आदेश का उल्लेख करते हुए रॉसेफ ने कहा, “वे मुझे गलियों में लोगों से बात करने से रोकना चाहते हैं। वे मुझे तख्तापलट की निंदा करने से रोकने के लिए इस देश में घूमने नहीं देना चाहते हैं।”
निलंबित राष्ट्रपति के रूप में उन्हें राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान के इस्तेमाल की मनाही थी, लेकिन सरकारी विमान के इस्तेमाल का उनका अधिकार कायम है।
रौसेफ ने रैली में शुक्रवार को यह दोहराया कि ब्राजीलियाई कानून के तहत, आपराधिक मामला साबित होने पर ही महाभियोग चलता है, लेकिन कथित रूप से अवैध बजटीय आदेश के लिए उनका निलंबन कतई अपराध नहीं था।
जब सीनेट रौसेफ के खिलाफ महाभियोग परीक्षण शुरू करने पर सहमत हुआ, तो उन्हें गत मई महीने में 180 दिनों के लिए अस्थाई रूप से कार्यालय से हटा दिया गया।
dharmpath.com dharmpath