सुभाष घई के संस्थान ने लता मंगेशकर छात्रवृत्ति की घोषणा की

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई के फिल्म एवं मीडिया कला संस्थान ‘व्हिसलिंग वूड्स इंटरनेशनल’ ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

फिल्मकार ने गुरुवार को अपनी बेटी मेघना घई-पुरी और फिल्म संस्थान के कुछ छात्रों के साथ प्रख्यात गायिका के घर जाकर उन्हें भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए ‘2016 व्हिसलिंग वूड्स माएस्ट्रो अवॉर्ड’ ग्रहण करने के लिए आमंत्रण दिया। यह अवॉर्ड नौवें दीक्षांत समारोह में 18 जुलाई को दिया जाना है।

लता ने एक बयान में कहा, “सुभाष जी, मेघना और उनकी टीम ने दिल को छू लिया। यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।”

गायिका ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, “अभिवादन। सुभाष जी, उनकी बेटी और व्हिसलिंग वूड्स के छात्रों से मिलकर बेहद अच्छा लगा।”

घई ने कहा, “लताजी ने भारतीय फिल्मकारों की आगामी पीढ़ी को प्रेरित करने के हमारे प्रयास को स्वीकार किया है। यह हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। भारत के गौरव और हम सबके लिए एक संस्थान लताजी के नाम पर इस छात्रवृत्ति से छात्रों को लाभ होगा।”

लता मंगेशकर छात्रवृत्ति के तहत संस्थान में दो और तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत फीस माफ की जाएगी।

संस्थान ने इससे पहले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर भी छात्रवृत्ति की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493