डरविन, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को चार राष्ट्रों के हॉकी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली।
डरविन, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को चार राष्ट्रों के हॉकी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली।
वंदना कटारिया ने भारत को 37वें मिनट में गोल कर बढ़त दिला दी थी, लेकिन अगले ही मिनट मोटोमी कावामुरा ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
चार मिनट बाद ही मिनआमी शिमिजु ने एक और गोल कर जापान को 2-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम इसके बाद गोल नहीं कर पाई और मैच हार गई।
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में टीम के मुख्य कोच निल हॉवगुड ने कहा, “पूरा टूर्नामेंट हमारे लिए कड़ी परीक्षा साबित हुआ। हमें हमारी कमजोरी और क्षमताओं के बारे में पता चला और साथ ही हमारे विपक्षियों के बारे में भी पता चला।”
उन्होंने कहा, “एक टीम के तौर पर हमारी रक्षापंक्ति अच्छी है और अब हम यहां से एक टीम के तौर पर सुधार करेंगे।”
भारत ने मैच की शुरुआत में शानदार खेल दिखाया और कई बार विपक्षी टीम के घेरे में जगह बनाई। हालांकि जापान ने टीम को गोल करने से रोके रखा।
दूसरे क्वार्टर में जापान को तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पहले दो बार की तरह भारत ने इसे भी अफल कर दिया।
भारत ने जापान पर दबाव बनाना शुरू किया और वंदना ने 37वें मिनट में मैच का पहला गोल कर भारत को एक गोल से आगे कर दिया।
इस गोल के तुरंत बाद जापान ने गोल दाग बराबरी की और 42वें मिनट में एक और गोल कर विजयी बढ़त ले ली।
भारत को अंतिम क्षणों में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापान ने भारत को गोल करने से रोक दिया।
dharmpath.com dharmpath