ब्राजीलियाई डिफेंडर अल्वेस जाएंगे जुवेंतस

रोम, 4 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना के दिग्गज डिफेंडर दानी अल्वेस ने इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस क्लब जाने की पुष्टि कर दी है।

ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का बार्सिलोना के साथ करार पूरा हो गया है और अब वह एक फ्री एजेंट हैं।

बार्सिलोना क्लब के साथ हुए करार में एक खंड के अनुसार, जो भी क्लब अल्वेस के साथ करार करेगा, उसे स्पेनिश क्लब को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

वेबसाइट ‘फुटबाल-इटालिया डॉट नेट’ के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “आगामी कुछ दिनों में करार पर हस्ताक्षर के लिए मैं तुरिन में रहूंगा। मैं बार्सिलोना के प्रशंसकों से जल्द ही मिलूंगा। मैं जीतने के लिए इटली आ रहा हूं और फिर वापस बार्सिलोना भी जा सकता हूं।”

अल्वेस ने बार्सिलोना के साथ 23 ट्रॉफियां जीती हैं, जिसमें चैम्पियंस लीग खिताब और छह ला लीगा खिताब शामिल हैं।

ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने बताया कि वह जुवेंतस में इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि वह अपने करियर में नई चुनौती चाहते हैं।

अल्वेस ने कहा कि वह हमेशा ही खुश रहे हैं, लेकिन अब और भी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493