टेलीविजन अभिनेत्रियों ने मानसून में फिट रहने के सुझाव दिए

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर और रूप दुर्गापल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मानसून के मजे ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वह मानसून के दौरान डांसिंग और योग से फिट रहने की कोशिश कर रही हैं।

तेजस्वी ने बताया, “संगीत और डांस के साथ मानसून के मजे लिए जा सकते हैं। यह आपको लचीला और फिट रखने में मदद करता है। यह मजेदार है, जिसका आप मानसून में घर के अंदर मजे ले सकते हैं। आप कुछ वर्कआउट डीवीडी या अभ्यास के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

रूप दुगार्पाल ने बताया कि कसरत करने की शानदार डिवाइस सीढ़ियां हैं, लिफ्ट से परहेज और सीढ़ियों से ऊपर नीचे उतरना एक अच्छा तरीका है। आप घर में किसी हवादार स्थान पर योग कर सकते हैं।

वहीं महिका शर्मा ने कहा कि सुबह या शाम टहलना अधिकांश लोगों के लिए नियमित वर्कआउट शेड्यूल हो सकता है। हालांकि, सुबह हो या शाम बारिश एक मुद्दा बन सकती है, इसलिए घर के अंदर व्यायाम या योग बारिश से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493