शारीरिक बनावट पर महिलाओं पर अधिक टिप्पणी होती है : कुणाल

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडणेकर, सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान जैसी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बाद, अब अभिनेता कुणाल रॉय कपूर भी एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि शारीरिक बनावट को लेकर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर अधिक टिप्पणी की जाती है।

अभिनेता अदित्य रॉय कपूर के भाई और अभिनेत्री विद्या बालन के देवर कुणाल ने कहा, “मुझे लगता है कि महिलाओं को शारीरिक बनावट पर पुरुषों की तुलना में अधिक सुनना पड़ता है। पुरुष इससे बहुत दूर हैं। पुरुषों की शारीरिक बनावट पर कोई टिप्पणी नहीं करता। लेकिन मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए यह थोड़ा मुश्किल है।”

‘ये जवानी है दीवानी’ के अभिनेता का मानना है कि भले ही कुछ भी बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन कलाकारों की शारीरिक बनावट के आधार पर निर्णय लिया जाना गलत है।

उन्होंने कहा, “आप शरीरिक बनावट पर टिप्पणी कर सकते हैं और मजाक बना सकते हैं, लेकिन आप शरीरिक बनावट के आधार पर फैसला नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह हास्यास्पद और अनुचित है।”

अपने बारे में कुणाल ने कहा कि उन्हें शारीरिक बनावट को लेकर कभी भी दबाव का सामना नहीं करना पड़ा।

कुणाल आगामी फिल्म ‘3 देव’ में के.के. मेनन, करण सिंह ग्रोवर और रवि दुबे के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493