बच्चों के फैशन शो में रैंप पर उतरे टीवी के सितारे

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। अनिता हस्सनंदनी, नंदीश संधू, जूही परमार और रुहानिका धवन जैसे छोटे पर्दे के सितारों ने यहां इंडिया किड्स फैशन वीक (आईकेएफडब्ल्यू) के चौथे संस्करण के पहले दिन रैंप वॉक किया।

फैशन शो का आयोजन ‘मैक्स’ की सहभागिता में फीनिक्स मार्केट सिटी में किया गया था। शो में ‘मैक्स’, ‘माई लिटिल पिगी’, ‘मिनी मी’, ‘वर्षा शॉवरिंग ट्रेंड्स’, ‘612 लीग’ और ‘ए जेड कॉत्यूर’ जैसे ब्रांड्स के डिजाइन्स पेश किए गए।

एक बयान के मुताबिक, अनीता ‘वर्षा शॉवरिंग ट्रेंड्स’ के लिए बच्चों के साथ रैंप पर चलीं। ब्रांड ने अपने संग्रह के जरिए राजस्थान की संस्कृति को दर्शाया था।

ब्रांड ‘मिनी मी’ ने वंदना विनोद की चार थीम- फायर फ्लाइज, देसी पॉप, फ्लावर पावर और ग्लैम मिनी गर्ल्स को पेश किया। अभिनेत्री नौशीन अली सरदार ने बैंगनी गाउन में रैंप पर जलवा बिखेरा।

मैक्स के ‘सेव द एंवायर्नमेंट’ थीम पर आधारित राहत देते गर्मियों के परिधानों से शो का आगाज हुआ। संग्रह की प्रेरणा सर्फि ग, स्ट्रीट स्केटिंग आदि से ली गई थी। ‘द जंगल बुक’ से प्रेरित लड़कों के लिए टी शर्ट्स रैंप का खास आकर्षण थीं।

गुलाबी और सफेद गाउन में सजीं ‘बजरंगी भाईजान’ की बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा ब्रांड ‘612 लीग’ की शो स्टॉपर बनकर रैंप पर आईं।

‘क्राफ्टवर्ल्ड इवेंट्स’ के निदेशक मनोज माहला ने एक बयान में कहा, “इस संस्करण में ब्रांड्स और डिजाइनर्स ने बेहद अलग डिजाइन्स पेश किए हैं। उनके डिजाइन्स खरीदारों और सेलेब्रिटीज सभी को समान रूप से पसंद आए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493