डार्टमंड, सेविला की नजर ब्राजीलियाई डिफेंडर काइयो पर

रियो डी जेनेरियो, 5 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के डिफेंडर रोड्रिगो काइयो पर जर्मन फुटबाल क्लब बोरुसिया डार्टमंड और स्पेनिश क्लब सेविला की नजर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजीलियाई डिफेंडर के क्लब साउ पाउलो के समाचार पोर्टल ‘सांबाफुट’ की जानकारी में यह पता चला है कि डार्टमंड क्लब के अधिकारी वर्तमान में काइयो को प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के लिए ब्राजील में हैं।

काइयो वर्तमान में कोपा अमेरिका में राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह पनामा के खिलाफ हुए मुकाबले में ब्राजील के साथ खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

इस दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील ने पनामा को 2-0 से हराया था।

पिछले साल पाउलो क्लब ने घोषणा करते हुए बताया था कि वालेंसिया क्लब ने काइयो के साथ करार किया है, लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण में लगातार असफल होने के कारण यह करार रद्द हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493