‘राम’ पर ट्वीट मामले में दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर

digvijay-singhभोपाल।। भगवान राम के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर विवादित ट्वीट मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ रविवार को भोपाल में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शाहपुरा पुलिस थाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संगीत वर्मा ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर भगवान राम को लेकर हाल ही में की गई सिंह की एक टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है।

उन्होंने बताया कि वर्मा की शिकायत पर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए औरआईटी ऐक्ट की धारा 66-ए, 67-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री राघवजी के खिलाफ अपने नौकर के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद दिग्विजय ने यह ट्वीट किया था। हालांकि इस पर विवाद होने के बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि इसका पूर्व वित्त मंत्री के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

उधर इस एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पी सी शर्मा अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर में प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि पुलिस थाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया गया और सभी को गिरफ्तार कर जेल में बंद डाल दिया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493