शहर के आपातकालीन विभाग के अनुसार, तूफान ने प्रांत के जिनशान व फेंगपो नगरक्षेत्र में कोहराम मचाया। तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, पेड़ समूल उखड़ गए व कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं।
तूफान में दोनों शहरों के 749 लोग प्रभावित हुए हैं। 11 घायलों में से चार को गंभीर चोटें आई हैं। उनका हाइनान प्रांत के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
तूफान में कुल 178 घरों को नुकसान पहुंचा है।
dharmpath.com dharmpath