हेलेन मिरेन ‘सेक्स-सिम्बल’ लेबल से पिंड छूटने पर खुश

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन का कहना है कि बूढ़े होने की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें सारे ‘सेक्स-सिंबल’ लेबल से छुटकारा मिल रहा है।

वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिरेन (70) का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के हर दौर का ‘अलग-अलग तरीकों’ से लुत्फ उठाया है।

मिरेन ने कहा, “मेरे लिए बूढ़ी होने से संबंधित सबसे अच्छी बात यह है कि सारे सेक्स-सिम्बल लेबल से छुटकारा मिल रहा है।”

उन्होंने कहा, “वृद्धावस्था में अच्छाई व बुराई दोनों निहित हैं..मुझे जवां रहना पसंद है, लेकिन मैंने उम्र के हर दौर का अलग-अलग तरीकों से आनंद उठाया है।”

मिरेन अपने स्वास्थ्य की भी बहुत आभारी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं 70 के पड़ाव में आने से खुश हूं और आशा करती हूं कि 80 साल की होने पर मेरे अंदर एक अन्य शख्स होगा। मैं उससे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं इस उम्र में पहुंचने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं और अपने स्वास्थ्य की बेहद आभारी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493