जाधव से वाणिज्यदूत संपर्क की अनुमति नहीं देंगे : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उस अनुरोध को आधिकारिक रूप से अस्वीकार कर दिया, जिसमें कथित रॉ एजेंट कुलभूषण जाधव से वाणिज्यदूत को मिलने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था।

‘जियो टीवी’ की रपट के मुताबिक, आंतरिक मंत्री चौधरी निसार ने कहा, “जाधव को वाणिज्यदूत से मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाएगी।” उन्होंने आरोप लगाया है कि जाधव किसी ‘विशेष मकसद’ से पाकिस्तान की सीमा में घुसा था।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जाधव को मार्च महीने में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था और उसपर आरोप लगाया गया था कि वह “वह भारतीय नौसेना का अधिकारी है और वह भारतीय गुप्तचर एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में तैनात है।”

पाकिस्तान ने जाधव पर देश में ‘विध्वंसकारी गतिविधियों’ की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

इससे पूर्व भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जाधव पहले भारतीय नौसेना में कार्यरत थे। मंत्रालय ने साथ ही कहा था कि इस्लामाबाद में स्थित भारतीय दूतावास ने जाधव से वाणिज्यदूत मुलाकात की अनुमति मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493