कोपा अमेरिका में उरुग्वे-मेक्सिको मुकाबले से पहले बजा गलत राष्ट्रगान

ग्लेनडेल (अरिजोना), 6 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे के फुटबाल खिलाड़ी कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के ग्रुप-सी में रविवार को हुए मुकाबले के शुरू होने से पहले उस वक्त हैरान हो गए, जब उनके लिए गलत राष्ट्रगान बजाया गया।

मुकाबले के आयोजकों ने उरुग्वे के राष्ट्रगान के बजाए गलती से चिली का राष्ट्रगान बजा दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी इस गलती के लिए आयोजकों ने माफी मांगी और इसका दोष मानव त्रुटि पर डाला और साथ ही इस तरह की गलती को न दोहराए जाने का आश्वासन भी दिया।

इस मुकाबले में उरुग्वे को मेक्सिको से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493