नवाज शरीफ के स्वास्थ्य में सुधार

इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यह जानकारी उनकी पुत्री मरियम नवाज ने नवाज शरीफ के ऑपरेशन के करीब एक सप्ताह बाद ट्वीट कर दी।

मरियम ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दिन में उन्हें गलियारे में कई बार चलाया गया और दो बार उन्हें सीढ़ियों पर चढ़ाया और उतरा गया।”

दैनिक समाचार पत्र डॉन की वेबसाइट के अनुसार शरीफ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके खेमे के मीडिया प्रबंधन का काम मरियम ने संभाल लिया है और अपने पिता की सेहत के बारे में ताजा जानकारी प्रेस को वही देती हैं।

नवाज शरीफ के स्वदेश लौटने की योजना के बारे में ताजा जानकारी भी मरियम से ही मीडिया को मिल रही है।

लंदन के अस्पताल में शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। गत सप्ताह स्थिर हालत में उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में भेजा गया।

मरियम ने पहले कहा था कि रमजान के अंत तक शरीफ के पाकिस्तान लौटने की उम्मीद है।

मरियम ने कहा, “तीन धमनियां बंद थीं। अस्पताल से छुट्टी मिलने में अभी पांच या छह दिन और लगेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि शरीफ तीन से चार सप्ताह में घर वापस लौट जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493