मोदी ने अमेरिका के विशेषज्ञ समूह के प्रमुखों से मुलाकात की

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। पांच देशों के अपने दौरे के तहत अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अमेरिका के विशेषज्ञ समूह के प्रमुखों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को इस मुलाकात का एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “विदेश नीति को आकार देने वालों के मन को टटोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन में प्रबुद्ध मंडल से बातचीत की।”

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, “प्रबुद्ध मंडल प्रधानमंत्री से मिला। विभिन्न मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493