‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ की प्रतिभागी ला रहीं ‘सर्व इट लाइक साराह’

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के रियलिटी टेलीविजन शो ‘मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया’ की प्रतिभागी साराह टोड जल्द ‘सर्व इट लाइक साराह’ शो से भारतीय टेलीविजन जगत में कदम रखेंगी।

एक बयान में कहा गया कि साराह इस शो में गोवा की नवीन और गुमनामी में खोई पाक कला से संबंधित कई खजानों की तह में जाएंगी।

‘फोक्स नेटवर्क्‍स ग्रुप’ की बिजनेस हेड स्वाति मोहन ने कहा, “हम ‘फोक्स लाइफ’ में साराह जैसी प्रतिभाशाली शेफ को लाकर बहुत खुश हैं। उनका इस देश से खास लगाव है। इस शो में दर्शकों को अनदेखे पहलुओं की झलकी देखने को मिलेगी।”

शो के लिए शूटिंग के दौरान अपने अनुभवों और ‘फोक्स लाइफ’ के साथ अपने नाते के बारे में साराह ने कहा, “हर किसी ने गोवा के बारे में सुना है। हम में से अधिकतर लोग वहां रेत व धूप का लुत्फ लेने गए हैं, लेकिन इसमें इससे भी कहीं बढ़कर है।”

‘सर्व इट लाइक साराह’ का प्रसारण 13 जून को ‘फोक्स लाइफ’ चैनल पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493