सोमवार को जारी हुए एक दिशा-निर्देशों के अनुसार 2016 में चीन के 200 शहरों में पारिवारिक चिकित्सक सेवा अनुबंध शुरू किया जाएगा। ये वे शहर हैं, जहां सरकारी अस्पतालों के सुधार का पायलट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दिशानिर्देश में दूसरे शहरों को भी इस तरह के पायलट कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
स्टेट काउंसिल के तहत आने वाले चिकित्सा सुधार कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग तथा अन्य चार एंजेसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, विकलांगों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और टीबी जैसे पुराने रोगों के साथ ही गंभीर मानसिक विकारों वाले रोगियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
दिशा-निर्देशों के अनुसार 2017 तक देश की 30 फीसदी से अधिक आबादी और प्राथमिकता समूहों के 60 प्रतिशत से अधिक लोगों को परिवारिक अनुबंध सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
dharmpath.com dharmpath