चेन्नई, 7 जून (आईएएनएस)। कमल हासन अभिनीत ‘शाबाश नायडू’ फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेलिस में शुरू हो गई है। यह फिल्म एक ही वक्त में तमिल, तेलुगू व हिंदी में बनाई जाएगी।
कमल हासन ने मंगलवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “पहले दिन की शूटिंग अबाध गति से चल रही है। बढ़िया डांसर व कमाल का दल।”
यह फिल्म कमल हासन की तमिल फिल्म ‘दशावतारम’ (2010) के लोकप्रिय किरदार बलराम नायडू का उप-उत्पाद है।
टी.के. राजीव कुमार निर्देशित फिल्म में कमल हासन एक बार फिर रॉ अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसमें उनकी बेटी श्रुति हासन, अभिनेत्री राम्या कृष्णन, रोजर नारायणन व सौरभ शुक्ला भी हैं।
श्रुति फिल्म में कमल हासन की बेटी और राम्या उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।
लोकप्रिय हास्य अभिनेता ब्रह्मनंदन उनके खास सहयोगी की भूमिका में होंगे।
फिल्म लयका प्रोडक्शंस के सहयोग से फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी राज कमल इंटरनेशनल बना रही है।
dharmpath.com dharmpath