राष्ट्रपति असद ने सीरिया की नई संसद को संबोधित किया

उन्होंने कहा, “चुनाव सामान्य नहीं था। यह राजनीतिक दबाव और कठिन आंतरिक परिस्थितियों का नतीजा रहा।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मतदाताओं की अभूतपूर्व संख्या ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि जितना अधिक हम पर दबाव पड़ेगा, उतनी ही दृढ़ता से हम अपनी संप्रभुता से जुड़ेंगे।”

उन्होंने सांसदों से लोगों की सेवा के लिए काम करने का आग्रह किया। साथ ही उन्हें सांसदों से यह भी ध्यान रखने को कहा कि यह नई संसद असाधारण समय में चुनी गई है।

सीरिया के संसदीय चुनाव अप्रैल में हुए थे। विपक्षी समूहों द्वारा बहिष्कार के बीच सरकार नियंत्रित क्षेत्रों की 250 संसदीय सीटों के लिए 3,500 उम्मीदवारों में होड़ लगी थी।

एक दिन पहले सत्तारूढ़ अल-बाथ पार्टी की सदस्य हादिया अल-अब्बास सीरियाई संसद की नई अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित की गइर्ं। वह सीरिया के इतिहास में अध्यक्ष पद ग्रहण करने वाली पहली महिला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493