रोम, 7 जून (आईएएनएस)। चीन की अग्रणी खुदरा कंपनियों में से एक सुनिंग ग्रुप द्वारा इटली के फुटबाल क्लब इंटर मिलान का 70 फीसदी शेयर खरीदे जाने पर क्लब के प्रशंसकों का रुख मिला-जुला रहा है। कुछ ने इसका स्वागत किया है जबकि कुछ ने संदेह जताया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंटर मिलान क्लब के नए मालिक सुनिंग ग्रुप ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उसने मिलान क्लब के साथ 27 करोड़ यूरो (30.6 करोड़ डॉलर) का सौदा किया है।
कुछ प्रशंसकों का कहना है कि क्लब के नए मालिक इटली की सेरी-ए लीग के प्रतिष्ठित क्लब को वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।
वेबसाइट ‘ला गाजेटा डेलो स्पोर्ट्स’ के एक पाठक ‘क्रिस बीएस’ ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि कुछ साल में मिलान क्लब यूरोप में प्रतिस्पर्धी क्लब होगा। उनके पास सच में अब धन है।”
हीनो के नाम से पंजीकृत एक अन्य पाठक ने कहा कि उसका मानना है कि सुनिंग ग्रुप जल्द ही सेरी-ए लीग क्लब में एक नए प्रबंधन की व्यवस्था करेगा।
हीनो ने कहा कि अगर चीनी फुटबाल से फायदे को लेकर आश्वस्त नहीं होंगे, तो वे अपना धन व्यर्थ नहीं करेंगे। यह दोतरफा होता है। सुनिंग की कोशिश अपने ब्रांड को इंटर मिलान की मदद से यूरोप में स्थापित करने की होगी। इस प्रक्रिया में इंटर मिलान का भी स्वयं ही विस्तार होगा। इसकी पहुंच चीन तक होगी।
इस सौदे से इटली क्लब के कुछ प्रशंसक निराश भी हैं।
एक पाठक ने कहा, “मुझे नहीं पता कि सुनिंग क्यों अपने धन को एक ऐसे क्लब पर लगा रहा है, जिसके जीतने (यूरोपियन चैम्पियंस लीग) के कोई आसार नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath