आस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन के मुख्य ड्ऱॉ में पहुंचे गुरुसाईदत्त

सिडनी, 7 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी आर.एम.वी. गुरुसाईदत्त ने मंगलवार को 7,50,000 इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली।

विश्व के 89 नंबर के खिलाड़ी गुरुसाईदत्त ने पहले स्थानीय खिलाड़ी मिशेल फारिमैन को 33 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 21-14 से मात दी और फिर दूसरे क्वालीफाइंग मुकाबले में मलेशिया के जिआन शिआरंग चिअंग को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-12 से मात देकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

मुख्य ड्रॉ में गुरुसाईदत्त भारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा के साथ जुड़ेंगे।

पहले दौर में वह विश्व के 14वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के हु युन से भिडं़ेगे। पहले दौर में 12वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत का सामना 11वें नंबर के खिलाड़ी एनजी का लोंह एंगस से होगा। समीर जापान के ताकुमा युएदा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और विश्व नंबर एक चीन के चेन लोंग को इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व के नंबर-2 मलेशिया के ली चोंग वेई और नंबर-3 लीन डेन इस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

लोंग आस्ट्रेलिया के हुआईडोंग टांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

महिला एकल में विश्व की नंबर-8 खिलाड़ी सायना नेहवाल और विश्व की नंबर-10 खिलाड़ी पी.वी. सिंधू क्रमश: आस्ट्रेलिया की जॉय ले और दक्षिण कोरिया की किम हु मिन से भिड़ेंगी।

सायना ने 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उनकी कोशिश इस बार भी वही प्रदर्शन दोहराने की होगी।

बैडमिंटन में विश्व की नंबर-89 खिलाड़ी तनवी लाड, आस्ट्रेलिया की टिफ्फनी हो के सामने होंगी।

पुरुष युगल में निखर गर्ग और एम.अनिल कुमार राजू भारत की चुनौती पेश करेंगे। उनका सामना मलेशिया के वी शेम और वि किओंग टान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493