इस राशि को चीन की 13वीं पंचवर्षीय महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए कम कार्बन उत्सर्जित करने वाली इमारतों, हरित परिवहन प्रणाली व स्वच्छ ऊर्जा के मद में खर्च किया जाएगा।
खर्च का अधिकांश हिस्सा लगभग 4450 अरब युआन ऊर्जा से भरपूर तथा पर्यावरण के अनुकूल रेलवे, बसों व अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
लगभग 1650 अरब युआन हरित इमारतों के निर्माण में या मौजूदा रिहायशी व वाणिज्यिक संपत्तियों व अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में खर्च होगा, ताकि वे अधिक से अधिक ऊर्जा का संरक्षण कर सकें।
dharmpath.com dharmpath