मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फैशन उद्यमी, स्टाइलिस्ट व अभिनेत्री पर्निया कुरैशी को खुशी है कि उनकी फैशनपरस्त अभिनेत्री दोस्त सोनम कपूर अपने जन्मदिन के बावजूद वक्त निकालकर उनकी शो स्टॉपर बनेंगी।
पर्निया गुरुवार को अपना परिधान संग्रह ‘आम्रपाली’ लांच करने जा रही हैं।
पर्निया ने एक बयान में कहा, “सोनम मेरी बहुत खास दोस्त हैं। मैं यह घोषणा करते हुए खुश हूं कि वह मेरे पहले स्टैंड अलोन फैशन शो में मेरी शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करेंगी।”
सोनम शो स्टॉपर के रूप में क्या पहनने वाली हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
पर्निया ने पिछले साल निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म ‘जानिसार’ से अपने अभियन करियर की शुरुआत की।
वह बॉलीवुड फिल्म के लिए भी परिधान डिजाइन करने में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने सोनम कपूर की ‘आयशा’ फिल्म के लिए परिधान डिजाइन किए हैं।
dharmpath.com dharmpath