चिरंजीवी की 150वीं फिल्म के लिए बन रही जेल

चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक थोटा थरानी की देखरेख में एक बड़ी जेल का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘काथिलांटोडू’ रखा गया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के कुछ शुरुआती हिस्सों की शूटिंग जेल में होगी। टीम इस महीने की शुरुआत से सेट पर काम कर रही है। चिरंजीवी ऐसे कैदी का किरदार निभाएंगे, जो जेल से फरार होगा।”

यह तमिल सुपरहिट ‘कथथिया’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे। राम चरण इसका निर्माण करेंगे।

इस फिल्म में चिरंजीवी दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की नियमित शूटिंग 20 जून से हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493