मोना सिंह ‘जस्सी जैसी कोई नहीं 2’ के लिए उत्साहित!

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2003 के धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में अपने किरदार के लिए लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री मोना सिंह ने कहा कि अगर इस शो का दूसरा हिस्सा बनता है तो वह निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनेंगी।

यह पूछे जाने पर कि अगर ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ दोबारा बनता है तो क्या वह इसमें काम करना पसंद करेंगी? इस पर मोना ने आईएएनएस से कहा, “बिल्कुल, मुझे यह शो बहुत पसंद है। इस शो ने मुझे वह सब दिया, जो मैं चाहती थी। अगर इसका दूसरा संस्करण बनता है तो मैं निश्चित रूप से इसमें काम करूंगी।”

अभिनेत्री (34) ने कहा कि यह समय हर तरह के शो के लिए है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह समय हर तरह के शो के लिए है। जैसे ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ये पहले की बात थी। मुझे नहीं पता कि अब इस तरह के शो कितने पसंद किए जाएंगे।”

मोना कलर्स चैनल के आगामी धारावाहिक ‘कवच : काली शक्तियों से’ में नजर आएंगी। इसका प्रसारण 11 जून से होगा।

इसमें विवेक दहिया और महक चहल जैसे टेलीविजन सितारे भी दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493